कुरुक्षेत्र में पुत्रवधु से तंग आकर ससुर ने की आत्महत्या, वीडियो में बोला- जीना-हराम कर रखा, जमीन नाम करने की दी थी धमकी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2026 10:15 AM

father in law committed suicide in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले में पुत्रवधू से तंग आकर ससुर ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले व्यक्ति ने वीडियो बनाकर परिवार के पास भेजा। वीडियो में ससुर ने पुत्रवधू समेत उसके चाचा और मामा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र जिले में पुत्रवधू से तंग आकर ससुर ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले व्यक्ति ने वीडियो बनाकर परिवार के पास भेजा। वीडियो में ससुर ने पुत्रवधू समेत उसके चाचा और मामा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। करीब एक साल पहले ही व्यक्ति के बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की थी।

मृतक की पहचान 50 साल के लाखन सिंह निवासी उमरी के रूप में हुई। लाखन सिंह की गांव उमरी में पंक्चर की दुकान है। लाखन सिंह ने करीब 6 मिनट की वीडियो बनाई है। वीडियो में लाखन सिंह ने अपनी पुत्रवधू पर 20 लाख रुपए मांगने का दबाव डलाने की बात कही। फिलहाल, पुलिस ने पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बोला- लड़की वाले की चलती है जी

लाखन सिंह ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू और मायके के लोग उनको परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मायके के लोग पंचायत लेकर आए थे। इस दौरान उसके और बेटे के साथ गाली-गलौज किया था। उसकी पुत्रवधू ने शादी के 15 दिन बाद ही अपनी हकीकत दिखा दी थी। किसी ना किसी बात पर उनको ब्लैकमेल मेल करती है।

जमीन नाम करवाने के लिए कर रही टॉर्चर

उसने मेरी अंगुठी और घर के जेवर अपने कब्जे में कर लिए। पुत्रवधू उसके बेटे से कोई संतान भी नहीं चाहती है। घर से चार दफा भाग चुकी है। अब उसने जमीन उसके नाम करवाने की धमकी दी थी। इसके लिए उसने हमारा जीना-हराम कर रखा था। उसके पास एक और बेटा है। आजकल लड़की वालों की चलती है जी। वह 6 दिन से कमरा बंद करके अंदर पड़ी है।

बेटा बोला- पत्नी की वजह से किया सुसाइड

अरुण निवासी उमरी ने पुलिस को बताया कि मेरे पिता लाखन सिंह ने मजबूरी में मेरी घरवाली  से परेशान होकर खुदखुशी कर ली। मेरे ससुराल के लोग काफी समय से मेरे पिता और परिवार को परेशान कर रहे थे। वे उनको घर उनके नाम करवाने की धमकियां दे रहे थे। उसके ससुराल के लोग कई बार उसके पिता लाखन सिंह के साथ मारपीट कर चुके थे।

30 अप्रैल को आए थे पंचायत लेकर

अरुण के मुताबिक 30 अप्रैल को उसके ससुराल के लोग पंचायत लेकर उनके घर आए थे। पंचायत में उन्होंने 18 लाख रुपए की मांग रखी थी। इसके लिए मेरे पिता को मजबूर किया गया। इसी के चलते उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। अरुण ने अपनी पत्नी , उसके चाचा , चाची , मां , और  अपनी पत्नी के भाइयों  पर पिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए।

दुकान पर मिले मृत

अरुण के मुताबिक उसके पिता का शव दुकान पर पड़ा मिला। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना सदर थानेसर के SHO रणधीर सिंह के मुताबिक पुलिस ने डोली समेत उसके 8 रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौत की वजह साफ नहीं- SHO

SHO रणधीर सिंह के मुताबिक लाखन सिंह की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। उधर, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि मृतक के गले पर कुछ निशान मिले हैं। विसरा जांच के लिए पंचकूला  भेजा जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!