महिला को अकेली देखकर युवक ने बन्दूक की नोक पर किया दुष्कर्म

Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2019 11:00 AM

seeing the woman alone the young man forcibly raped on the tip of the gun

फिरोजपुर थानाअंतर्गत एक गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने अकेली महिला को देखकर बन्दूक की नोक पर जबरन दुष्कर्म किया। यह मामला 14 सितम्बर का बताया जा रहा है। महिला की ओर से शुक्रवार........

फिरोजपुरझिरका (ब्यूरो): फिरोजपुर थानाअंतर्गत एक गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने अकेली महिला को देखकर बन्दूक की नोक पर जबरन दुष्कर्म किया। यह मामला 14 सितम्बर का बताया जा रहा है। महिला की ओर से शुक्रवार शाम को दी शिकायत पर झिरका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बन्दूक की नोंक पर जबरन दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 दिन पूर्व वह घर पर अकेली थी और सारा परिवार घरेलू कार्य से घर से बाहर गया हुआ था कि पीछे से घर पर मौसी का लड़का मिलने के लिए आ गया। मैने उसे पानी पिलाया और खाना खाने के लिए कहा, उसने पूछा कि परिवार के सदस्य कहा गए हुए हैं तो उसे बताया कि परिवार के सदस्य घरेलू काम से बाहर गए हुए हैं, लेकिन उसकी नियत में खोट होने के कारण वह चुपचाप बैठा रहा, जैसे वह किसी काम से घर में गई कि उसने अकेला देखकर जबरन घर में घुसा और गर्दन पर बन्दूक रख कर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

उसने इस दौरान शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। महिला के अनुसार आरोपी का नाम अब्बास निवासी हथन गांव थाना बिछौर बताया गया है। महिला ने बताया कि जब परिजन घर आए तो मैने सारी घटना से परिजनों को अवगत करा दिया।

इस घटना के बाद महिला आरोपी से बुरी तरह डर गई, परिजनों के हिम्मत बंधाने के बाद भी वह पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार नही हुई। इस सम्बंध में महिला डेस्क प्रभारी एएसआई सरोज कुमारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी अब्बास के खिलाफ बंदूक की नोंक पर जबरन दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!