पुराने बारदाने में गेहूं की खरीद की सूचना पर एसडीएम का छापा

Edited By kamal, Updated: 21 Apr, 2019 01:11 PM

sdm raid on the purchase of wheat in old times

टोहाना रेलवे रोड पर अनाज मंडी स्थित विनोद ट्रैडिंग कंपनी की दुकान पर पुराने बारदाने में गेंहू खरीद की शिकायत...

टोहाना (सुशील सिंगला): टोहाना रेलवे रोड पर अनाज मंडी स्थित विनोद ट्रैडिंग कंपनी की दुकान पर पुराने बारदाने में गेंहू खरीद की शिकायत पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एसडीएम के साथ मार्केट कमेटी सचिव पूनम पूनिया, जसवंत सिंह भी मौजूद रहे। एसडीएम ने मामले को लेकर सचिव को उक्त फर्म के नाम नोटिस जारी करने के आदेश दिए है तथा मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।

PunjabKesari,SDM, Purchase, wheat, time

आढती शिवकुमार ने बताया कि उनके भतीजे की विनोद ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है तथा उसने यह गेंहू स्वंय के प्रयोग के लिए खरीद की हुई थी जिसे वे पुराने बारदाने में भर सकते है। उन्होंने बताया कि सरकार के दाम 1841 रूपये में खरीद की गई थी, किसी भी प्रकार कोई गड़बड़ी नही की गई है।

PunjabKesari, SDM, Purchase, wheat, time

एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना थी कि पुराने बारदाने में गेंहू की खरीद की गई है। जांच करने पर पाया कि 400 के लगभग बैग उक्त फर्म के सामने रखे हुए थे। मामले को लेकर मार्केट कमेटी सचिव को फर्म के नाम नोटिस देने के आदेश दिए है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी तथा जांच के बाद लाईंसेंस रद्द करने की बात आई तो कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!