हरियाणा में 1 जून से 2 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2023 02:29 PM

schools will remain closed in haryana from june 1 to july 2

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुटि्टयों की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार सूबे में 32 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। 1 जून से 2 जुलाई तक स्कूलों में छुटि्टयां रहेंगी। 3 जुलाई को स्कूल खोले जाएंगे। संभावना है कि गर्मियों की छुट्‌टी को लेकर गुरुवार...

डेस्क: हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुटि्टयों की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार सूबे में 32 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। 1 जून से 2 जुलाई तक स्कूलों में छुटि्टयां रहेंगी। 3 जुलाई को स्कूल खोले जाएंगे। संभावना है कि गर्मियों की छुट्‌टी को लेकर गुरुवार को शिक्षा विभाग इसका नोटिफिकेशन जारी कर दे।

वैसे हरियाणा में अभी तक गर्मी अपना पूरा असर नहीं दिखा पाई हैं, लेकिन 1 जून के बाद गर्मी अपने प्रचंड रूप में दिखेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, इस बार हरियाणा में 92% बारिश कम होने के आसार हैं। ऐसे में यहां दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान कुछ शहरों का 45 डिग्री के पार जाने की भी संभावना है। ऐसे में स्कूलों को बंद रखना बेहद जरूरी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!