गैस लीकेज से लगी आग में झुलसे मैनेजर और सुपरवाइजर की मौत, फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज

Edited By Shivam, Updated: 20 Sep, 2019 06:03 PM

scam manager and supervisor killed in gas leakage fire

यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया में 3 दिन पहले फैक्ट्री में गैस लीक होने की वजह से लगी भयंकर आग से फैक्ट्री के मैनेजर और सुपरवाइजर कि चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर...

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया में 3 दिन पहले फैक्ट्री में गैस लीक होने की वजह से लगी भयंकर आग से फैक्ट्री के मैनेजर और सुपरवाइजर कि चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि हरियाणा के यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया में सोमवार को एलुमिनिम प्रोडक्ट बनाने वाली एक फैक्टरी में गैस लीकेज की वजह से भीषण आग लग गई।

PunjabKesari, haryana

इस आग में एक दर्जन के करीब मजदूर और अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां फैक्ट्री के मैनेजर एस एस पुंडीर और सुपरवाइजर प्रताप सिंह की मौत हो गई , जबकि बाकी कर्मचारी अभी भी पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस फैक्टरी में एलुमुनिम के प्रोडक्ट बनाये जाते है। 

PunjabKesari, haryana

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में लगे सिलेंडर में लीकेज की सूचना मिलते ही फैक्ट्री का मैनेजर खुद ही लीकेज को ठीक करने लगा कि तभी अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने काफी भयानक रूप ले लिया। इसमें फैक्ट्री में  काम करने वाले 13 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। आग क कारण ज्यादा झुलसे लोगों को पीजीआई भेज दिया गया था, जबकि अन्य का इलाज यमुनानगर के ही निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। 

मरने वाले दोनों कर्मचारी यमुनानगर के ही रहने वाले हैं। यमुनानगर के पुलिस उप अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि  सूचना मिली है कि विमल फैक्ट्री में काम करने वाले मैनेजर और सुपरवाइजर की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!