Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Mar, 2026 09:11 PM

बिल्डर के कार्यालय में काम करने वाली महिला अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट के साथ न केवल बदसलूकी और गाली-गलौज की गई। इस वारदात के बाद पूरे स्टाफ में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर महिला थाना सेक्टर-51 में मामला दर्ज कर जांच...
गुड़गांव, (ब्यूरो): बिल्डर के कार्यालय में काम करने वाली महिला अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट के साथ न केवल बदसलूकी और गाली-गलौज की गई। इस वारदात के बाद पूरे स्टाफ में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर महिला थाना सेक्टर-51 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
महिला अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मार्च को ब्रिस्टल होटल में स्थित एक बिल्डर कंपनी के कार्यालय में दो युवक आए। सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ द्वारा रोके जाने के बावजूद दोनों आरोपी अंदर दाखिल हो गए और शोर-शराबा करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। हंगामा सुनकर जब कंपनी की महिला अधिकारी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने महिला अधिकारी और वहां मौजूद रिसेप्शनिस्ट के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे दफ्तर का कार्य पूरी तरह ठप हो गया और कर्मचारी सहम गए। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी आरोपी हंगामा करते रहे। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।