अनुसूचित जाति के युवकों को मंदिर में जलाभिषेक करने से रोका, दबंगों ने तैश में आकर किया जानलेवा हमला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 23 Jul, 2025 05:46 PM

sc youths were prevented from performing jalabhishek in temple

पानीपत में महा शिवरात्रि पर एक समाज के कांवड़ियों को दबंगों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से रोका दिया। जब कांवड़ियों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के पसीना खुर्द गांव में महा शिवरात्रि पर एक समाज के कांवड़ियों को दबंगों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से रोका दिया। जब कांवड़ियों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में कई कांवड़िये घायल हो गए। वहीं हमला करने वाले कांवड़िये हमला करने के बाद फरार हो गए।

घायल कांवड़िये तीर्थ ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने पहले भी हरिद्वार से आते समय उनके साथ झगड़ा किया था। आज महा शिवरात्रि के दिन वह अपनी डाक कांवड़ लेकर गांव में पहुंचे थे। जब वह जल चढ़ाने के लिए शिव मंदिर में घुसे तो करीब 50-60 लोग लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। आरोपियों ने मंदिर में घुसते ही जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कई कांवड़िये घायल होकर गिर गए। तीर्थ ने बताया कि आरोपियों जातिसूचक गालियां भी दी। 

PunjabKesari

डाक कांवड आगे निकलने पर किया हमला

पीड़ित कावड़ियों ने बताया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया वह भी हरिद्वार से कावड़ लेकर पहुंचे थे, जो कि गुर्जर समाज से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी डाक कावड़ उनसे आगे निकल गई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने योजनाबध तरीके जलाभिषेक के दौरान हमला कर दिया। घायल युवकों ने आरोपियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!