हत्या या आत्महत्या? पार्टी से घर लौटे युवक का खेत में मिला शव...परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 May, 2026 07:39 PM

murder or suicide a young man returning home from a party was found dead in a f

पानीपत के बडौली गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक का शव खेत में बने

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के बडौली गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कोठे में लटका हुआ पाया गया। युवक कुछ ही देर पहले अपने एक दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से लौटा था, जिसके बाद उसकी मौत की खबर सामने आई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बडौली गांव निवासी विशाल (21) के रूप में हुई है। विशाल का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कोठे के अंदर लोहे के गाटर से लटका हुआ मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि फंदा रस्सी के बजाय लोहे के तार से बना हुआ था। युवक को इस हालत में देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, विशाल शुक्रवार रात अपने एक दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने गया था। वह पार्टी से घर लौटा और उसके बाद खेतों की तरफ चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह घर से आखिरी बार निकल रहा है। कुछ ही देर बाद उसका शव कोठे में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

शव के तार के फंदे से लटके होने और पार्टी से लौटने के तुरंत बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में विशाल का किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ था या वह किसी मानसिक परेशानी में था।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!