Rohtak News: खेत में पानी को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने चलाई गोली, 2 घायल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Jun, 2025 02:14 PM

rohtak news dispute over water in field neighbor fired bullet

रोहतक में खेतों में पानी चलाने को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

Firing In Rohtak: रोहतक में खेतों में पानी चलाने को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। 

 जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गांव बहु अकबरपुर निवासी दया राम ने बताया था कि उसके दो बेटे अजय (30) और रविंद्र (25) मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे। दोनों ने खेत पर पहुंच कर पानी चला दिया था। उसी दौरान पड़ोस के खेत का मालिक विनोद भी वहां पर पहुंच गया और पानी को लेकर दोनों भाइयों से कहासुनी करने लगा। 

कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद ने उसके दोनों बेटों पर गोलियां चली दी थी। गोली अजय की छाती में जबकि रविंद्र के हाथ में लगकर निकल गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने बचाव में विनोद पर कस्सी से हमला कर दिया। इससे विनोद का देसी पिस्तौल नीचे गिर गया। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे।  दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में थाना बहुअकबरपुर प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!