Rohtak: एक तरफा प्यार में पागल था पूर्व फौजी, 2 महीने पहले भी थी जान मारने की धमकी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Jul, 2025 08:06 PM

rohtak former soldier was crazy in one sided love

प्रेम जाल में फसाने के चक्कर में पूर्व फौजी ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला को गोली मारने के बाद आरोपी करीबन 15 मिनट तक वहीं खड़ा होकर हाथ मे बंदूक ले फोन चलता रहा साथ में पुलिसकर्मी भी खड़े रहे।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : प्रेम जाल में फसाने के चक्कर में पूर्व फौजी ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला को गोली मारने के बाद आरोपी करीबन 15 मिनट तक वहीं खड़ा होकर हाथ मे बंदूक ले फोन चलता रहा साथ में पुलिसकर्मी भी खड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया। दरसल शुक्रवार देर शाम रोहतक रेलवे स्टेशन पर जींद जिले के लिजवाना गांव के रहने वाले पूर्व फौजी वजीर सिंह ने जुलाना की रहने वाली पिंकी पर फायरिंग कर दी। जिसके कारण पिंकी की मौत हो गई। पिंकी के पति ने बताया की एक तरफा प्यार में वजीर ने उसकी पत्नी की हत्या की है।

मृतक महिला पिंकी के प्रति रामहेर सिंह ने बताया कि आरोपी रोहतक के कोटक महिंद्रा बैंक में सुरक्षाकर्मी के नौकरी करता है। वजीर के साथ उनका पैसे का भी लेनदेन था लेकिन वजीर उसकी पत्नी को एक तरफा प्यार में हथियाना चाहता था। इसी के चलते उसने पिंकी की जान ले ली। रामहेर सिंह ने बताया की करीबन 2 महीने पहले वजीर ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस वजह से वह हर रोज पिंकी को रोहतक ड्यूटी के बाद लेने के लिए आया करता था। लेकिन कल किसी काम में उलझ गया तो आरोपी ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर भी वह अब तक लाखों रुपए ऐंठ चुका है।

पुलिस जांच कर रही है- थाना प्रभारी

जीआरपी थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी महिला से एक तरफा प्रेम करता था और कल देर शाम रेलवे स्टेशन पर वजीर ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!