अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Apr, 2025 02:05 PM

roadways employee protest in front of gm office

अपनी मांगों को लेकर आज रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने एक दिन का सांकेतिक धरना देते हुए सरकार काे चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे और रोडवेज का...

गुड़गांव, (ब्यूरो): अपनी मांगों को लेकर आज रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने एक दिन का सांकेतिक धरना देते हुए सरकार काे चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे और रोडवेज का चक्का जाम कर देंगे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार रोडवेज में प्राइवेट बसों को रूट परमिट दे रही है जिसका रोडवेज कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। सरकार की इस योजना ने प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी को बढ़ा दिया है। साल 2016 में भर्ती किए गए कर्मचारियों को आज तक सरकार ने पक्का नहीं किया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल करने की बजाय उन्हें निजी हाथों में सौंप रही है और प्रत्येक किलोमीटर के लिए भुगतान करने की तैयारी में है। इससे रोडवेज घाटे में जाएगी।

 

सरकार की इस नीति के कारण रोडवेज कर्मचारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इसके अलावा भी कई अन्य मांगे हैं जिन पर कर्मचारियों के साथ सरकार की कई दौर की वार्ता हुई और सरकार और कर्मचारी यूनियनों में सहमति भी बनी, लेकिन उन मांगों को मानने के बाद भी सरकार उन मांगों को लागू नहीं कर रही है। यही कारण है कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले आज कर्मचारियों ने एक दिन का धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की है। कर्मचारियों का कहना है कि वह जल्द ही पैदल मार्च निकालकर परिवहन मंत्री का घेराव करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की तो वह रोडवेज का चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!