Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Apr, 2026 05:59 PM

गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने दो महीने के लिए गुड़गांव की सेक्टर-99ए, मानेसर की दो मुख्य सड़कों को बंद कर दिया है। इन सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना है जिसके लिए पुलिस ने इन दोनों सड़कों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने दो महीने के लिए गुड़गांव की सेक्टर-99ए, मानेसर की दो मुख्य सड़कों को बंद कर दिया है। इन सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना है जिसके लिए पुलिस ने इन दोनों सड़कों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, सेक्टर 99A, मानेसर में PHC गढ़ी से GMDA रोड (Pareena Coban Residency के पास) तक सड़क के पुनर्निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। यह कार्य लगभग 1.8 किमी लंबे मार्ग पर किया जाएगा, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
प्रथम चरण में PHC गढ़ी से MR गार्डन तक का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। इस दौरान गढ़ी से बसई जाने वाले वाहन वाया गोपालपुर डायवर्ट किए जाएंगे। दूसरे चरण में MR गार्डन से Pareena Coban Residency (GMDA रोड के पास) तक का कार्य 1 जून से 30 जून तक प्रस्तावित है। इस दौरान गढ़ी से द्वारका की ओर जाने वाले वाहन Pareena Coban Residency के पीछे से डायवर्ट किए जाएंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें, ताकि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।