बस अड्डे पर लावारिस मिला डेढ़ महीने का मासूम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Jul, 2026 09:24 PM

one and half month old infant found abandoned at the bus stand

सोमवार दोपहर बस अड्डा परिसर में ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। यहां एक मां अपने करीब डेढ़ महीने के मासूम बच्चे को लावारिस हालत में छोड़कर चली गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोमवार दोपहर बस अड्डा परिसर में ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। यहां एक मां अपने करीब डेढ़ महीने के मासूम बच्चे को लावारिस हालत में छोड़कर चली गई। बच्चा एटीएम बूथ के पीछे काफी समय से बंद पड़े एक शौचालय के गेट के पास मिला।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे जब आसपास के लोगों ने बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनी, तो वे मौके पर पहुंचे। गर्मी और भूख से तड़प रहे बच्चे को तुरंत बस अड्डे के पूछताछ केंद्र लाया गया। वहां मौजूद परिचालक नितिन ने मुस्तैदी दिखाते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

 

मौके पर पहुंची सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने बच्चे को तुरंत सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल के बाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राहत की बात है कि बच्चा अब पूरी तरह ठीक है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी महिला की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

सेक्टर-65 में मिला भ्रूण

वहीं, सेक्टर-65 थाना क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में भ्रूण मिला है। कादरपुर निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि जब वह यहां से गुजर रहे थे तो उन्हें बदबू आई। खाली प्लॉट में देखा तो यहां भ्रूण पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 88 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!