Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Jul, 2026 03:12 PM

भाजपा गुरुग्राम महानगर के किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने आज राष्ट्रीय महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सासद तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सांसद तरुण चुघ को बधाई देने के साथ ही शुभकामनाएं प्रेषित की।
गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा गुरुग्राम महानगर के किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने आज राष्ट्रीय महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सासद तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सांसद तरुण चुघ को बधाई देने के साथ ही शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि तरुण चुघ का राज्य सभा सांसद बनना उनके लिए गर्व का विषय है। इससे कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है और उनका मनोबल बढ़ा है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि सांसद तरुण चुघ का लंबा संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व राज्यसभा में भी प्रभावी रूप से दिखाई देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तरुण चुघ के मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ ही नई दिशा देगा। संगठन को और सशक्त बनाने, केंद्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनसेवा के विभन्न विषयों पर भी धर्मेंद्र तंवर ने सांसद तरुण चुघ से बात की।