अरावली की पहाड़ियों में मिला नर कंकाल, हत्या की आशंका

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jun, 2026 08:32 AM

male skeleton found in aravalli hills murder suspected

यहां सोहना एरिया स्थित अरावली की पहाड़ियों में रेलवे लाइन के पास एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिलने से मामला...

गुड़गांव, (ब्यूरो): यहां सोहना एरिया स्थित अरावली की पहाड़ियों में रेलवे लाइन के पास एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने अरावली क्षेत्र में एक शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शव काफी पुराना था और पूरी तरह सड़-गल चुका था। हड्डियों से खाल लगभग पूरी तरह अलग हो चुकी थी और केवल कंकाल ही शेष बचा था। जांच अधिकारी त्रिलोक ने बताया कि मृतक के शरीर पर खाकी रंग की पैंट और कमर में काले रंग की बेल्ट मिली है। इसके अलावा पैंट की जेब से गुटखे का एक पाउच भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। घटनास्थल के आसपास मिले खून के धब्बों के चलते पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कंकाल को सोहना नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच के लिए गुरुग्राम भेज दिया गया।


पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। साथ ही आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!