जन्मदिन की पार्टी में मौत का रिटर्न गिफ्ट, पार्टी के बाद मृतक को गुड़गांव घूमाने गए थे आरोपी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Jul, 2026 02:44 PM

three arrested in case of blind murder in gurgaon

डीएलएफ फेज-5 के जंगल में हुए ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री गुड़गांव पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक आरोपी की बेटी का जन्मदिन था जिसकी पार्टी करने के बाद सभी आरोपी मृतक को गुड़गांव घुमाने के...

गुड़गांव, (ब्यूरो) : डीएलएफ फेज-5 के जंगल में हुए ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री गुड़गांव पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक आरोपी की बेटी का जन्मदिन था जिसकी पार्टी करने के बाद सभी आरोपी मृतक को गुड़गांव घुमाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बहस होने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। अब सेक्टर-53 थाना पुलिस और अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी क्राइम-1 नवीन शर्मा ने बताया किया आरोपियों की पहचान राम (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव रेडवा जिला गुमला, झारखंड वर्तमान निवासी वजीराबाद, गुरुग्राम, विनय (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव फरसाबहार जिला गुमला, झारखंड वर्तमान निवासी वजीराबाद, गुरुग्राम व प्रकाश (उम्र-26 वर्ष) निवासी गांव बनाबीरा जिला सिमडेगा, झारखंड वर्तमान निवासी वजीराबाद, गुरुग्राम के रूप में हुई।

 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक बंदी उराव काम की तलाश में लगभग 1 महीना पहले गुड़गांव आया था। 13 जुलाई की रात को मृतक बंदी उराव के एक साथी के बेटे का जन्मदिन था। बंदी अपने दोस्तों के साथ वजीराबाद में उसी पार्टी में गया था। पार्टी के बाद बंदी ने अपने दोस्तों को गुड़गांव शहर दिखाने के लिए कहा। जिस पर बंदी एक गाड़ी में अपने तीन दोस्तों (आरोपियों) के साथ गुड़गांव शहर घूमने के लिए निकल गया। जिसके बाद वजीराबाद ढाणी चौक के पास इनकी आपस में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बंदी के तीनों आरोपी उसको अरावली पहाड़ी के जंगलों में ले गए और वहां पर पत्थर मारकर बंदी की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात में प्रयोग की गई कार आरोपी राम की थी।

 

एसीपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी प्रकाश और विनय ऑटो चलाने का काम करते हैं तथा राम टैक्सी गाड़ी चलाने का काम करता है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर इनके आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया जाएगा।

 

आपको बता दें कि 14 जुलाई को सेक्टर-54 स्थित डीएलएफ फेज-5 के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़े होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर व चेहरे पर पत्थर से चोटें मारने के निशान थे। पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, डॉग-स्क्वार्ड, फिंगरप्रिंट एवं एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। घटनास्थल से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान बंदी उराव (उम्र-39 वर्ष) निवासी जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!