Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Mar, 2026 07:32 PM

फरीदाबाद में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में की एक व्यक्ति की मौत
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में की एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 34 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। यह हादसा एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि योगेश को गंभीर चोटें आईं। हालांकि शुरुआत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक योगेश फतेहपुर बिलोच का रहने वाला था और वह शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और एक छोटी बेटी है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)