एटीएम लूट गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 4 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Feb, 2026 10:44 PM

rewarded criminal of atm loot gang arrested by police

सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने 20 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, सेंधमारी, चोरी और अवैध हथियार रखने के 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने 20 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, सेंधमारी, चोरी और अवैध हथियार रखने के 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। यही नही बदमाश की हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और तेलंगाना पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


दरअसल, सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-45 में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात करने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने मौके से आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी पहचान नूंह के शिकारपुर निवासी 29 वर्षीय मुज्जमिल के रूप में हुई। आरोपी की गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस द्वारा एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर लूट के दो मामलों में 10-10 हजार रुपए के इनाम घोषित हैं।

 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आदतन अपराधी है और एटीएम लूटने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध हथियार देसी पिस्तौल इसने नूंह से किसी व्यक्ति से तीन हजार रुपए में खरीदी थी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने पास रखी हुई थी। आरोपी पर हत्या, चोरी, सेंधमारी करने के तहत जिला नूंह में दो केस, अवैध हथियार रखने का गुरुग्राम में एक केस, हत्या के प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एटीएम लूट के तहत राजस्थान के जिला झुंझुनूं में तीन केस, हत्या के प्रयास का महाराष्ट्र में एक केस और चोरी तथा सेंधमारी के तहत तेलंगाना में एक केस पहले से दर्ज हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!