सोसाइटी में बवाल, पुलिस ने शांत कराया लोगों को शांत, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Mar, 2026 11:02 PM

residents protest against builder for illegal construction on club site

बादशाहपुर थाना एरिया की अरुण विले सोसाइटी में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक प्लॉट पर कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक व्यक्ति अपने साथियों संग पहुंच गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर थाना एरिया की अरुण विले सोसाइटी में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक प्लॉट पर कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक व्यक्ति अपने साथियों संग पहुंच गया। जिस प्लॉट पर कब्जा लेने के लिए व्यक्ति अपने साथियाें संग पहुंचा था वहां लोगों ने पार्क बनाया हुआ था। देखते ही देखते लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया है कि इस प्लॉट को लेकर एक मामला अदालत में विचाराधीन है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि अरुण विले सोसाइटी में एसएस ग्रुप बिल्डर और सोसाइटी निवासियों के बीच प्लॉट नंबर 46 को लेकर विवाद हो रहा है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस सोसाइटी में प्लॉट खरीदा था तो बिल्डर ने उन्हें कहा था कि प्लॉट नंबर 46 पर क्लब बनेगा, लेकिन बिल्डर ने अपना वादा पूरा नहीं किया। ऐसे में लोगों ने अपने खर्च पर इस प्लॉट पर पार्क बना दिया। यह पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है। आज सुबह एसएस बिल्डर की तरफ से हरेंद्र नामक व्यक्ति मौके पर आया और अपने पांच लोगों के साथ यहां निर्माण कार्य करने लगा। इस पर लोगों ने विरोध किया और देखते ही देखते सोसाइटी के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और लोग विरोध करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। बादशाहपुर थाना पुलिस की मानें तो मामले में स्थानीय लोगों ने बिल्उर के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!