मोरनी गैंगरेप मामले में HC का संज्ञान,  सरकार से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट(VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 26 Jul, 2018 04:06 PM

कथित मोरनी गैंग रेप में पीड़िता के पति की गिरफ्तारी के बाद मामले का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट स्वयं संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने मामले में हरियाणा सरकार से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार...

चंडीगढ़(धरणी): कथित मोरनी गैंग रेप में पीड़िता के पति की गिरफ्तारी के बाद मामले का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट स्वयं संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने मामले में हरियाणा सरकार से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करने के बाद पंचकूला के जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को सन्नी और महिला के पति के बीच की बातचीत की कॉलरिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल्स मिली हैं। बता दें कि मोरनी के एक गेस्ट हाउस में 22 वर्षीय महिला से चार दिन तक कथित तौर पर 40 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का खुलासे से हडक़ंप मच गया था।

महिला और उसके पति ने आरोप लगाया था कि गेस्ट हाउस में उसको नशा देकर दुष्कर्म किया जाता था। मामले के खुलासे के बाद हडक़ंप मच गया और इस पर राजनीति भी गर्मा गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस पर ट्वीट किया। इस मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबि तकिए जा चुके हैं। अन्य दो पुलिस अफसरों पर भी गाज गिरी है। महिला थाना प्रभारी राजेश कुमारी को थाने से हटा दिया गया और एसीपी ममतासौदा से महिला पुलिस थाने का सुपरविजन वापस ले लिया गया।

महिला ने बताया था कि वह गेस्ट हाउस से किसी तरह बचकर भागी और अपने पति को फोन कर सारी कहानी बयां की। महिला नेबताया कि वह किसी तरह बस से पंचकूलापहुंची और वहां से उसका पति उसे महिलापुलिस थाने ले गया। लेकिन, वहां पर पुलिसद्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई और उसेमनीमाजरा भेज दिया गया। युवती ने मनीमाजरापुलिस को पूरी घटना बताई। चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज करके लवली रिजॉर्ट के मालिक एवं संचालक को गिरफ्तार कर लिया था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!