Edited By Harman, Updated: 10 Jun, 2026 04:55 PM

पानीपत के मतलौडा कस्बे में राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर खाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची तो मौके से मोर पंख ओर थैले से पक्षी की खाल बरामद हुई है।
पानीपत (सचिन शर्मा ) : पानीपत के मतलौडा कस्बे में राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर खाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची तो मौके से मोर पंख ओर थैले से पक्षी की खाल बरामद हुई है।
मतलौडा कस्बे के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगो पर राष्ट्रीय पक्षी को मार कर खाने के आरोप लगे है।पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लोगो ने अपने ऊपर लगे आरोपों से मना कर दिया। वही पुलिस ने मौके से पक्षी की खाल ओर पंख थैले से बरामद किए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।