बड़ौता फ्लाईओवर के पास मिला शव, दो दिन से गायब था पेट्रोल पंप कर्मचारी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

Edited By Harman, Updated: 18 Jun, 2026 12:15 PM

dead body found near barota flyover

गोहाना में देर शाम गोहाना सोनीपत रोड पर गांव बड़ौता फ्लाईओवर के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव कटवाल निवासी विकास के रूप में हुई है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में देर शाम गोहाना सोनीपत रोड पर गांव बड़ौता फ्लाईओवर के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव कटवाल निवासी विकास के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, विकास पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि वह घर से दो दिन पहले पेट्रोल पंप जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने सिटी थाना गोहाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शाम के समय किसी राहगीर ने हाईवे किनारे एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा घर से पेट्रोल पंप के लिए निकला था। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि किसी ने उसकी हत्या की है या फिर किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। सिटी थाना गोहाना के SHO देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!