(VIDEO): मै माफी मांगती हूं... इस्तीफा देने से पहले रेनू भाटिया ने क्यों कहे ये शब्द, इन लोगों से मांगी Sorry

Edited By Isha, Updated: 10 Jun, 2026 04:14 PM

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने से ठीक पहले उनका एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे भावुक

चंडीगढ़:  हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने से ठीक पहले उनका एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे भावुक नजर आईं और उन्होंने हरियाणा की सभी बेटियों को अपना आशीर्वाद व दुआएं दीं।  

अपने विदाई संदेश में रेनू भाटिया ने राज्य के नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा "मैं हमारे पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल जी का धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास करके मुझे इस पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही, मैं वर्तमान मुख्यमंत्री आदरणीय नायब सिंह सैनी जी का भी आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर और अधिक विश्वास जताते हुए मेरा दूसरा कार्यकाल सुचारू रूप से चलाया।"

वीडियो के अंत में बेहद भावुक होते हुए रेनू भाटिया ने अपने हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता ली। उन्होंने गीता को हाथ में लेकर कहा कि मैंने अपने साढ़े चार साल का कार्यकाल इस गीता के उपदेशों के अनुसार ही जिया है।" मैं इस पवित्र ग्रंथ की कसम खाकर कहती हूँ कि मैंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान कभी भी किसी के साथ कोई अन्याय नहीं किया।मेरा हमेशा यही प्रयास रहा कि मैं हर उस व्यक्ति के जीवन में खुशियाँ ला सकूँ, जो न्याय की उम्मीद लेकर इस आयोग के दरवाजे पर आया था।"

कामकाज में हुई कमियों के लिए मांगी क्षमा
भाटिया ने अपने कार्यकाल के दौरान हुई किसी भी संभावित कमी या देरी के लिए खुले दिल से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि इंसान गलतियों से ही सीखता है और अगर उनकी वजह से किसी का कोई काम लेट हुआ हो या किसी को ठेस पहुँची हो, तो वे इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं।

आने वाले उत्तराधिकारी और बेटियों के लिए संदेश
आयोग में आने वाली हर पीड़ित महिला और भविष्य के अधिकारियों के लिए उन्होंने एक संदेश दिया। उन्होंने कामना की कि जो भी बेटी या महिला इस दफ्तर की चौखट तक आए, उसकी हर समस्या का समाधान हो।उन्होंने भविष्य में इस कुर्सी पर बैठने वाले व्यक्ति से अपील की कि वे आयोग में आने वाली हर बेटी की समस्या को अपने परिवार की समस्या समझकर उसका समाधान करें। 'जय भारत, जय हिंद' के नारे के साथ रेनू भाटिया ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के रूप में अपने साढ़े चार साल के इस सफर को विराम दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!