खाक हुई दुकानें, कुल 15 करोड़ का हुआ नुक्सान...रोहतक डी-पार्क आगजनी की जांच को ग्राउंड पर उतरीं दो-दो कमेटियां

Edited By Isha, Updated: 12 Jun, 2026 10:29 AM

two separate committees have arrived on site to investigate the rohtak d park in

डी-पार्क में तीन दिन पहले हुए भीषण अग्निकांड के कारणों का पता लगाने के लिए वीरवार को मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई। कमेटी ने मौके पर जाकर भयावह हालात भी देखे। इस बीच, प्रशासन ने मुआवजे के आकलन लिए नगर निगम

रोहतक: डी-पार्क में तीन दिन पहले हुए भीषण अग्निकांड के कारणों का पता लगाने के लिए वीरवार को मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई। कमेटी ने मौके पर जाकर भयावह हालात भी देखे। इस बीच, प्रशासन ने मुआवजे के आकलन लिए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की अगुवाई में दूसरी कमेटी गठित कर दी है। 17 पीड़ितों ने इसे करीब 15 करोड़ के नुकसान का अनुमान दिया है। यह कमेटी शुक्रवार को मौके पर जाएगी।

एडीसी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत, एसडीएम आशीष कुमार और एएसपी आयुष यादव की चार सदस्यीय कमेटी सुबह नौ बजे मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट तक कमेटी ने यहां के हालात देखे। खाक हुई 13 दुकानों और रेहड़ी वालों का जायजा लिया। कमेटी पता कर रही है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ या एसी का कंप्रेशर फटने से। आगजनी में कितना नुकसान हुआ, आग बुझाने के इंतजाम कैसे थे? फायर ब्रिगेड की लेटलतीफी जैसे आरोपों को भी कमेटी परखेगी।

प्रशासन ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय दूसरी कमेटी भी गठित की है। यह कमेटी नुकसान का आकलन करेगी। इस कमेटी को दुखड़ा सुनाने 17 दुकानदार, रेहड़ी संचालक और जले वाहनों के मालिक नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इसक दौरान किसी ने 25 लाख तो किसी ने पौने दो करोड़ तक नुकसान बताया। कुल नुकसान 15 करोड़ से अधिक का होने का अनुमान है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!