BK अस्पताल में फिर शर्मसार हुई इंसानियत, शव वाहन नहीं मिला तो सब्जी वाले ठेले पर लाश ले गए परिजन

Edited By Isha, Updated: 12 Jun, 2026 08:13 AM

unable to find a hearse the family carried the body on a vegetable cart

बीके नागरिक अस्पताल में एक बार फिर शव वाहन उपलब्ध न होने का मामला सामने आया है। सांस की तकलीफ से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों को शव घर ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला।

फरीदाबाद: बीके नागरिक अस्पताल में एक बार फिर शव वाहन उपलब्ध न होने का मामला सामने आया है। सांस की तकलीफ से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों को शव घर ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला। मजबूरी में परिजन मृतक के शव को सब्जी वाले ठेले पर रखकर घर ले गए।

घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल कॉलोनी निवासी फिरोज पिछले कई दिनों से सांस संबंधी बीमारी से परेशान थे। मंगलवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां भी होने लगीं। परिजन उन्हें तुरंत बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही फिरोज ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद उन्हें शव को घर ले जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें सब्जी वाले ठेले का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद परिजन शव को ठेले पर रखकर अपने घर ले गए। जनवरी में भी टीबी पीड़ित महिला की मौत के बाद परिजनों को शव वाहन नहीं मिला था।

आपातकालीन विभाग के बाहर शव वाहन की उपलब्धता संबंधी सूचना बोर्ड लगाया गया है, जिस पर चालक का मोबाइल नंबर भी अंकित है। नर्सिंग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरतमंद परिजनों को शव वाहन उपलब्ध कराया जाए।
-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!