गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की मां भगवानी देवी रोहतक से अरेस्ट, संभाल रही थी पूरा क्राइम सिंडिकेट...

Edited By Isha, Updated: 12 Jun, 2026 08:03 AM

gangster himanshu bhau s mother bhagwani devi has been arrested in rohtak

हरियाणा एसटीएफ करनाल यूनिट ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की मां भगवानी देवी को रोहतक से गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गैंगस्टर की माता पर गैंग के सदस्य होने और गैंग को बढ़ावा देने का आरोप है।

करनाल: हरियाणा एसटीएफ करनाल यूनिट ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की मां भगवानी देवी को रोहतक से गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गैंगस्टर की माता पर गैंग के सदस्य होने और गैंग को बढ़ावा देने का आरोप है।

एसटीएफ करनाल ने ये कार्रवाई शाहबाद से मुठभेड़ में पकड़े गए दो शूटरों के बाद की है। पुलिस का कहना है कि भगवानी देवी गैंग में सक्रिय थी और गैंग को बढ़ाने का काम कर रही थी। इसी मामले में गैंगस्टर एक्ट में उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दूसरी ओर 19 मई को शाहबाद के रत्तनगढ़ में करनाल एसटीएफ और पंजाब के दो शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद वीरवार को एसटीएफ दोनों आरोपियों को कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लाई। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जहां से शूटर कशिश को एक दिन के रिमांड पर लिया जबकि हर्ष को वापस कुरुक्षेत्र जेल भेज दिया है।

19 मई की शाम कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर गांव रतनगढ़ स्थित जाट धर्मशाला के पास एसटीएफ और भाऊ गैंग के दो शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 20 से 30 राउंड गोलियां चली थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया था। की आरोपियों पहचान श्रीपुरा, कशिश निवासी अमृतसर के रूप में हुई थी। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!