किसानों की चमकेगी किस्मत! टेंडर स्टेज पर पहुँचा 'सरस्वती नदी' और 'आदिबद्री डैम' प्रोजेक्ट, हरियाणा सरकार देगी बड़ी सौगात

Edited By Isha, Updated: 12 Jun, 2026 12:20 PM

saraswati river  and  adibadri dam  project reaches tender stage

हरियाणा सरकार जल्द ही सरस्वती नदी प्रोजैक्ट को पूरा कर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। इस प्रोजैक्ट को सरकार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा रेणुका डैम को बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है तथा...

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार जल्द ही सरस्वती नदी प्रोजैक्ट को पूरा कर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। इस प्रोजैक्ट को सरकार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा रेणुका डैम को बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है तथा जल्द आदिबद्री डैम का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

सरस्वती नदी बोर्ड के अधिकारियों ने डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच के नेतृत्व में एच.पी.सी.एल. डैम प्रोजैक्ट अथॉरिटी के जी.एम. अनूप कुमार शर्मा सें कार्यालय में बैठक आयोजित कर आदिबद्री डैम, रेणुका डैम परियोजना से संबंधित कार्य को लेकर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में एच.पी.पी.सी.एल. के अधिकारियों ने जल्द आदिबद्री डैम का कार्य भी शुरू करने के लिए सहमति जताई। उन्होंने बताया कि डैम के साथ साथ बैराज का भी कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

डिप्टी चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं सरस्वती बोर्ड के चेयरमैन नायब सैनी के निर्देशानुसार दोनों परियोजनाओं का कार्य अंतिम स्टेज पर टैंडर प्रक्रिया में पहुंच गया। अब सरकार इस प्रक्रिया को पूर्णता लागू कर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी देने वाली है। वर्तमान में हरियाणा सरकार के प्रयासों से प्रदेश के किसानों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है और सरस्वती नदी में पानी चलने से सरस्वती नदी के आस पास क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले हैं। सरस्वती नदी प्रोजैक्ट भविष्य की रणनीति है जिस पर सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!