Haryana: डिलीवरी के बाद दुष्कर्म पीड़िता की मौत, रात को नवजात ने तोड़ा था दम

Edited By Isha, Updated: 12 Dec, 2025 05:54 PM

rape victim dies after delivery newborn died the night before

जिले के एक गांव की रहने वाली 18 साल की दुष्कर्म पीड़िता की शहर के एक निजी अस्पताल में वीरवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार रात को उसकी नवजात बच्ची ने दम तोड़ा था। सूचना मिलने पर

हिसार : जिले के एक गांव की रहने वाली 18 साल की दुष्कर्म पीड़िता की शहर के एक निजी अस्पताल में वीरवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार रात को उसकी नवजात बच्ची ने दम तोड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने पीड़िता के स्वजनों की शिकायत पर नवंबर माह में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतका के स्वजनों ने बताया कि एक साल से बेटी ने पढ़ाई छोड़ रखी है। वह घर पर ही रहती थी। नवंबर माह में उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए थे। यहां पर चिकित्सकों ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। उसके बाद उसका उपचार शुरू करवाया। पता चलने पर पुलिस में आरोपित के खिलाफ शिकायत दी। तीस नवंबर को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उसके बाद बेटी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। तीन दिसंबर को बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया।

बुधवार रात को नवजात बच्ची की मौत हो गई। वीरवार सुबह बेटी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटी से कई बार पूछा था कि तेरे साथ गलत काम किसने किया, लेकिन बेटी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म मामले की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!