शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी जान से मारने की भी जी धमकी

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2024 02:22 PM

rape of a girl on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही बिहार के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह...

कैथलः शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही बिहार के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जून माह से कैथल में रह रही है। बिहार का ही रहने वाला सद्दाम भी उसके साथ रह रहा था। 10 जून से 17 जून के बीच आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बाद में आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया। उसने इस बारे में आरोपी से बातचीत की तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। एसएचओ बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!