हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मिले रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश के राजनीतिक हालात और संगठन को लेकर हुई चर्चा

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Jul, 2026 02:18 PM

randeep singh surjewala met haryana congress in charge sanjay dutt discussed th

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनता के बीच कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

'संजय दत्त का संगठनात्मक अनुभव कांग्रेस के लिए बनेगा बड़ी ताकत' : सुरजेवाला

मुलाकात के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि संजय दत्त कांग्रेस के अनुभवी और समर्पित संगठनकर्ता हैं। उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव, मेहनत करने की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि संजय दत्त के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ बनने के लिए प्रतिबद्ध रही है। आने वाले समय में पार्टी प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ उठाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!