राम रहीम का 5 दिन में दूसरा वीडियो: भक्तों को सुनाया जेल का किस्सा, बोले- कैदी डुप्लीकेट समझते थे मुझे

Edited By Isha, Updated: 22 Jun, 2022 02:04 PM

ram rahim s second video in 5 days

पैरोल पर बागपत आश्रम पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम का दूसरा वीडियो सामने आया। सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के दौरान अनुयायियों से रू-ब-रू होते हुए डेरामुखी ने सुनारिया जेल से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि जब वे

हिसार:  पैरोल पर बागपत आश्रम पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम का दूसरा वीडियो सामने आया। सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के दौरान अनुयायियों से रू-ब-रू होते हुए डेरामुखी ने सुनारिया जेल से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार सुनारिया जेल गए तो उन्होंने कहा कि ये बाबा नकली है। क्योंकि उन्होंने दूसरे रूप में देखा था। गुरमीत राम रहीम सिंह ने बताया कि जेल वालों ने उनकी दाढ़ी को लेकर बात की और नकली होने का तर्क दिया। इस पर बड़ी मुश्किल से दाड़ी को वैसे ही करके दिखाया कि हम वही हैं।

 उसने कहा कि प्रशासन ने रोक लगाई है, इसलिए अनुयायी अभी यहां न आएं। इस संबंध में डेरा की ओर से ट्वीट भी किया गया है। इसके अलावा अनोखे अंदाज में जट्टू इंजीनियर और देसी जुगाड़ का भी जिक्र किया है। वीडियो के दौरान डेरामुखी स्वयं सेल्फी स्टिक से वीडियो बनाते हुए लाइव रू-ब-रू हुए। उन्होंने तेरावास (गुरु के रहने के लिए आवास परिसर) भी दिखाया। डेरामुखी ने खेल का मैदान दिखाते हुए कहा कि यहां हम खेलते हैं। पीछे की तरफ तेरावास नजर आ रहा है। साथ ही तेरावास में आम के पेड़ दिखाते हुए कहा कि जब हम यहां आए थे तो काफी आम थे  लेकिन अब बंदरों ने परेशान करना शुरू कर दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!