Jhajjar: सरकार की निगरानी पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग में 20 लाख की हेराफेरी, जांच में खुला राज

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2026 07:08 PM

20 lakh rupees embezzled in the health department

झज्जर स्वास्थ्य विभाग में करीब 20 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले ने हरियाणा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर स्वास्थ्य विभाग में करीब 20 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले ने हरियाणा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्लड बैंक के खाते में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। 

मामले की जानकारी देते हुए झज्जर स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी मंजू कादयान ने बताया कि कुछ दिन पहले यह मामला डीडीओ द्वारा विभाग के संज्ञान में लाया गया था। डीडीओ को ब्लड बैंक के खाते में वित्तीय लेन-देन को लेकर कुछ गड़बड़ी और हेराफेरी की आशंका हुई थी। शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी ने ब्लड बैंक के खातों, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन की गहन जांच की। 

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि खाते में करीब 19 से 20 लाख रुपये की हेराफेरी हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंजू कादयान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विभाग के असिस्टेंट अखिल की संलिप्तता सामने आई है। इसके आधार पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। 

वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और यदि किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका भी सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की वित्तीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं l

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!