फतेहाबाद पुलिस का ‘डबल एक्शन’ जारी, 3 नशा तस्करों की 62 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2026 04:07 PM

fatehabad police  double action  continues

फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहेअभियान के तहत उनकी अवैध कमाई और उससे अर्जित चल-अचल संपत्तियों पर भी कानून के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहेअभियान के तहत उनकी अवैध कमाई और उससे अर्जित चल-अचल संपत्तियों पर भी कानून के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज इस को लेकर फतेहाबाद एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने प्रैस वार्ता की। प्रैस वार्ता कर उन्होने तहा कि फतेहाबाद पुलिस ने तीन आदतन नशा तस्करों की 62 लाख 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कराया है, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त फतेहाबाद पुलिस अब तक 33 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों को कानून के दायरे में लाकर फ्रीज करा चुकी है* ।

पहला मामला : भूना का आदतन नशा तस्कर

एएसपी ने बताया कि थाना भूना में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार आकाश उर्फ रिंकू निवासी भूना के विरुद्ध वित्तीय जांच के दौरान उसकी आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले। इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के उसके आवासीय मकान को फ्रीज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी कोई पहली बार अपराध करने वाला व्यक्ति नहीं है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019, 2021 और 2022 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। लगातार दर्ज मामलों से स्पष्ट है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त रहा है और आदतन अपराधी है।

दूसरा मामला : आदतन तस्कर की कार भी कानून के कब्जे में

एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने बताया कि थाना शहर फतेहाबाद के बस अड्डा पुलिस चौकी क्षेत्र में गिरफ्तार दीपक कुमार उर्फ दीपू की वित्तीय प्रोफाइलिंग के दौरान उसकी लगभग 1.50 लाख रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी रिट्ज कार को फ्रीज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी वर्ष 2018 से नशा तस्करी में सक्रिय है तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के एकाधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018, 2022 तथा 2025 में उसके खिलाफ हेरोइन तस्करी सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड दर्शाता है कि वह लगातार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है।

तीसरा मामला : बाइक भी नहीं बचा सकी काली कमाई

प्रेस वार्ता में एएसपी ने बताया कि थाना शहर फतेहाबाद की हुड्डा पुलिस चौकी द्वारा गिरफ्तार अतुल उर्फ आशू के विरुद्ध भी विस्तृत वित्तीय जांच की गई। जांच में उसकी लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को एनडीपीएस अधिनियम के तहत फ्रीज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2018, 2022 तथा वर्ष 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हो चुके हैं। लगातार आपराधिक रिकॉर्ड यह दर्शाता है कि वह भी आदतन नशा तस्कर है। एएसपी ने बताया कि तीनों मामलों में विस्तृत Financial Profiling के बाद SAFEMA, नई दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त कर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। अब इन संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना न बेचा जा सकता है और न ही हस्तांतरित किया जा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!