फतेहाबाद बाईपास पर हादसा देख BJP प्रदेशाध्यक्ष ने रुकावाया काफिला, घायल युवक को अस्पताल भिजवाया

Edited By Harman, Updated: 30 Jun, 2026 12:58 PM

bjp state president convoy stopped after witnessing an accident on fatehabad

भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए फतेहबाद क्षेत्र में बाईपास पर अपना काफिला रोककर दुर्घटनाग्रस्त एक बाईक सवार को कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभाला तथा प्राथमिक उपचार करवाया।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए फतेहबाद क्षेत्र में बाईपास पर अपना काफिला रोककर दुर्घटनाग्रस्त एक बाईक सवार को कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभाला तथा प्राथमिक उपचार करवाया। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता अपने काफिले के साथ सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रही थीं। उनके साथ फतेहाबाद के बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा भी विशेष रूप से मौजूद थे। इसी दौरान बाईपास के नजदीक एक बाईक सवार असंतुलित होकर सडक़ पर गिर गया। हादसे में उसे काफी चोटें लगी। 

इस हादसे को देखकर डा. अर्चना गुप्ता ने तुरंत अपने काफिले को रुकवाया तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घायल व्यक्ति को संभाला और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। काफिले के प्रोटोकॉल के बीच डा. अर्चना गुप्ता का मानवता भरा यह कार्य देखकर स्थानीय लोग भी प्रोत्साहित हुए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!