विधायक ने अनोखे ढंग से मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, 5100 महिलाओं से बंधवाई राखी

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2019 10:00 AM

rakshabandhan festival celebrated in a unique way mla tied 5100 women

विधायक असीम गोयल ने शहर के पंचायत भवन में रक्षाबंधन को एक बड़े जश्न के तौर पर आयोजित किया। शहर व आसपास के गांवों से आई हजार महिलाओं ने विधायक की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपनी शुभ कामनाएं दीं।

अम्बाला शहर (रीटा/सुमन): विधायक असीम गोयल ने शहर के पंचायत भवन में रक्षाबंधन को एक बड़े जश्न के तौर पर आयोजित किया। शहर व आसपास के गांवों से आई हजार महिलाओं ने विधायक की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपनी शुभ कामनाएं दीं।  विधायक ने उन्हें उपहार भेंट किए। भाजपा की नेत्री बीनू गर्ग ने कहा कि करीब 5100 महिलाओं ने विधायक को राखी बांधी। विधायक की दोनों कलाइयां राखियों से भर गईं लेकिन फिर भी राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा।

राखी बांधने वालों मे कालेज की छात्राएं, पिछड़ी बस्तियों की महिलाएं व नौकरीपेशा महिलाएं भी शामिल थीं। भाजपा की नेत्रियों का कहना है कि विधायक के इस आयोजन से महिला समाज में भाजपा का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने उनके हाथ पर राखी बांधी है उनकी सुरक्षा अब उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाएं अपने आपको सुरक्षित मानने लगी हैं। महिलाओं को सरकार ने कई राहतें भी दी हैं। गोयल ने इस मौके पर महिलाओं का अभिवादन करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई व बहन के रिश्तों का प्रतीक है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के अभियान से महिलाओं के सशक्तिकरण के एक नए दौर की शुरुआत हुई है।

आज हर क्षेत्र में महिलाएं अगली कतार में खड़ी नजर आती हैं। अम्बाला में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए जब गुरुवार शाम को यहां पहुंचे शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा को जब विधायक के इस आयोजन की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि इस तरह का उत्सव भाजपा के हर विधायक को मनाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!