Edited By Manisha rana, Updated: 05 Jun, 2025 08:31 AM

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। बदलते मौसम ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है।
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। बदलते मौसम ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है। सूबे के कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। वहीं बाकी जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।
मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बीते दिन बुधवार को भी हरियाणा के कैथल और सिरसा में मौसम बिगड़ा था, जिससे कैथल में बारिश के ओलावृष्टि और सिरसा में तेज बारिश हुई। वहीं हिसार में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। 6 जून से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी होने की संभावना है, जिससे 6 से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं मौसम विभाग ने अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला, में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवाएं/ आंधी (50-60 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारु, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, मातनहेल, रोहतक, सिवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, रादौर, महम, नरवाना, सिरसा, टोहाना, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद,अंबाला, कालका, बराडा, जगाधर, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला, में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) चलने की संभावना जताई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)