राहुल गांधी को है देश की चिंता, चुनिंदा लोगों के पास है देश का अधिकतर पैसा : साक्षी सेठी

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 06 Jan, 2023 08:27 PM

rahul gandhi is worried about country sakshi sethi

साक्षी सेठी ने कहा कि देश को एकजुट होने की जरूरत है। सरकार अपने साथी व्यापारियों और आम जनता के लिए अलग-अलग रवैया रखती है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पानीपत में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। रैली में भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इसी के साथ कांग्रेस की युवा नेत्री साक्षी सेठी ने राहुल की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट होने की जरूरत है। सेठी ने कहा कि सरकार अपने साथी व्यापारियों और आम जनता के लिए अलग-अलग रवैया रखती है।

 

PunjabKesari

 

पूरे देश के व्यापार को नियंत्रित कर रहे कुछ लोग : साक्षी सेठी

 

साक्षी सेठी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी देश के आम आदमी से जुड़ रहे हैं। वह उनके दर्द को महसूस कर रहे हैं। सेठी ने कहा कि राहुल गांधी को इस बात की चिंता है कि हमारा सारा पैसा कुछ ही लोगों के पास है। देश के बाकी लोगों को आजीविका के लिए भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है। साक्षी सेठी ने कहा कि व्यापार को कुछ लोगों द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि सभी को काम करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अपने सपनों को साकार कर सकें और खुशी से जी सकें। उन्होंने कहा कि देश तभी खुशहाल होगा, जब अधिक लोग अच्छा जीवन जी रहे होंगे न कि कुछ चुनिंदा लोग।  

 

PunjabKesari

 

राहुल गांधी ने सरकार पर दो भारत बनाने का लगाया था आरोप

 

दरअसल पानीपत में रैली के दौरान राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि जितना धन आधे हिंदुस्तान के हाथ में है, उतना धन सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। उन्होंने रैली में मौजूद हजारों लोगों से पूछा कि क्या आपको इसमें न्याय दिखाई देता है? इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन गए हैं। एक हिंदुस्तान किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों और बेरोजगार युवाओं का है। इसमें करोड़ों लोग रहते हैं। दूसरा हिंदुस्तान 200-300 लोगों का है जिनके पास पूरा का पूरा धन है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी ने नोटबंदी की और गलत जीएसटी को लागू किया। ये कोई नीतियां नहीं थीं, बल्कि छोटे और मध्यम व्यापारों को खत्म करने के हथियार थे। इन दो हथियारों ने छोटे और मझोले व्यापारियों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।'' 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!