हरियाणा के लिए खुशखबरी! पिछले वर्ष के मुकाबले सुधरा लिंगानुपात,  920 तक लाने का लक्ष्य

Edited By Isha, Updated: 17 Dec, 2025 11:57 AM

good news for haryana the ratio has improved compared to last year

हरियाणा में लिंगानुपात में निरंतर सुधार हो रहा है। पिछले साल 15 नवंबर को जहां लिंगानुपात 907 था, वहीं इस बार नौ अंक के सुधार के साथ यह 916 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव

 चंडीगढ़ः हरियाणा में लिंगानुपात में निरंतर सुधार हो रहा है। पिछले साल 15 नवंबर को जहां लिंगानुपात 907 था, वहीं इस बार नौ अंक के सुधार के साथ यह 916 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने अधिकारियों को 31 दिसंबर तक लिंगानुपात 920 तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। 

लिंगानुपात में सुधार के लिए गठित स्टेट टास्क फोर्स की साप्ताहिक बैठक में मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि शहरों एवं कस्बों में माइग्रेटिड पापुलेशन वाले एरिया में सभी नवजात बच्चों का जन्म पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। जिन स्लम क्षेत्रों में नवजात बच्चों का जन्म पंजीकरण कम है, उनमे कैंप लगाकर या लोगों को जागरूक करके जन्म पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की तरफ से उन परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं को समय पर पहुंचाया जा सके।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!