Weather Warning: हरियाणा में ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, 8 जिलों में छाई धुंध...जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Dec, 2025 10:52 AM

life disrupted by fog in haryana eight districts affected

हरियाणा में ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आज सुबह 8 जिलों में धुंध देखने को मिली। जिनमें हिसार, सिरसा, कैथल, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। जबकि पानीपत जिले में सुबह शीतलहर भी चली।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आज सुबह 8 जिलों में धुंध देखने को मिली। जिनमें हिसार, सिरसा, कैथल, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। जबकि पानीपत जिले में सुबह शीतलहर भी चली। वहीं मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है, इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और रोहतक जिले हैं। इससे पहले 13, 14 और 15 दिसंबर को गहरी धुंध देखने को मिली थी। जीरो विजिबिलिटी की वजह से कई जिलों में वाहनों की आपस में भिंड़त हो गई थी। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। 

नारनौल में पारा 4 डिग्री तक गिरा

नारनौल में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। नारनौल में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में पारा 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 0.8 डिग्री अधिक है। अंबाला में सबसे ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। यहां तापमान 3.1 डिग्री बढ़कर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नारनौल की रात रही सबसे ठंडी 

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कल 0.5 की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य तापमान के लगभग करीब है। नारनौल (महेंद्रगढ़) की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.0 रिकॉर्ड किया गया। वहीं कल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 दिसंबर से 20 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!