कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का व्हाट्सऐप और फोन हैक, हैकर लोगों से मांग रहा पैसे

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Dec, 2025 09:37 PM

congress mla aftab ahmed s whatsapp and phone have been hacked

नूंह विधायक आफताब अहमद ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनका व्हाट्सऐप सहित व्यक्तिगत मोबाइल फोन हैक कर लिया गया है।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह विधायक आफताब अहमद ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनका व्हाट्सऐप सहित व्यक्तिगत मोबाइल फोन हैक कर लिया गया है। हैकर उनके नाम से मनमाने संदेश भेज रहे हैं और अलग–अलग लोगों से पैसों की मांग भी की जा रही है।

विधायक आफताब अहमद ने इस मामले को गंभीर बताते हुए अपने शुभचिंतकों, साथियों और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के संदेश या कॉल पर विश्वास न करें और किसी को भी पैसे न भेजें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा इस तरह की कोई भी मांग नहीं की जा रही है।

PunjabKesari

आफताब अहमद ने कहा कि इस पूरे मामले को नजरअंदाज करें और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी बताया कि साइबर अपराध से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विधायक ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनके नाम से संदिग्ध संदेश या कॉल प्राप्त होती है तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!