AI समिट में कांग्रेस का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण: धर्मेंद्र तंवर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Feb, 2026 06:19 PM

dharmendra tanwar said congress s conduct at the ai summit was unfortunate

AI समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए कृत्य की भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने कड़ी आलोचना की है। धर्मेंद्र ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रहित के विरुद्ध बताया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): AI समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए कृत्य की भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने कड़ी आलोचना की है। धर्मेंद्र ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रहित के विरुद्ध बताया। जिस मंच पर भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व को प्रस्तुत किया जा रहा था, वहां इस प्रकार का व्यवहार देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होता है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

तंवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का आचरण उनकी नकारात्मक राजनीति और हताशा को दर्शाता है। तंवर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम में विश्व पटल पर मजबूत पहचान बना रहा है, तब विपक्ष को राजनीतिक विरोध के बजाय राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। AI समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम देश के युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत की उपलब्धियों का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन उसका तरीका गरिमामय और जिम्मेदार होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को शर्मिंदा करने की कोशिश करना न केवल अनुचित है, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है। धर्मेंद्र तंवर ने कांग्रेस से आत्ममंथन करने और सकारात्मक राजनीति अपनाने की अपील की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!