स्टडी वीजा पर रूस गया था करनाल का युवक... एजेंट ने पैसों का लालच देकर रूस-युक्रेन युद्ध में धकेला, अब डेढ़ माह से...

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Dec, 2025 03:53 PM

karnal youth caught in russia ukraine war

हरियाणा के घरौंडा के चोरा निवासी अनुज स्टडी वीजा पर रूस गया था। उसके बाद एजेंट ने उसे 52 लाख रुपये का लालच देकर रूस युक्रेन युद्ध में धकेल दिया।

करनाल : हरियाणा के घरौंडा के चोरा निवासी अनुज स्टडी वीजा पर रूस गया था। उसके बाद एजेंट ने उसे 52 लाख रुपये का लालच देकर रूस युक्रेन युद्ध में धकेल दिया। उसका परिवार से पिछले डेढ़ महीने से कोई बात नहीं हुई है। अब परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि अनुज को वापस भारत लाया जाए। 

6 लाख में स्टडी वीजा पर भेजा था रूस

भाई अर्जुन ने बताया कि परिवार ने एजेंट से बात करके 6 लाख रुपये में अनुज को स्टडी वीजा पर रूस भेजा था। वहां पढ़ने के साथ-साथ उसे एक जिम में काम भी मिल गया था। उन्हें उम्मीद थी कि अब घर की आर्थिक हालत में सुधार होगा। इसी दौरान वहां के अन्य एजेंट ने अनुज सहित अन्य भारतीय छात्रों को 52 लाख रुपये का लालच देकर रूसी सेना में भेजने का लालच दिया। इसके बाद रूसी सेना ने अनुज को हथियार दे दिए और रूस युक्रेन युद्ध में भेज दिया। पहले अनुज की परिवार के साथ बात होती रहती थी, लेकिन अब एक महीने से परिवार से कोई बात नहीं हुई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!