हरियाणा में कल होगी गांधी भाई-बहन की धमाकेदार एंट्री, भाजपा की तूफानी रैलियों पर भारी पड़ेंगे राहुल-प्रियंका के 4 दिन ?

Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Sep, 2024 06:47 PM

rahul and priyanka gandhi will do rath yatra for 4 days in haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव की फिजा बदलने के लिए कांग्रेस मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत रैलियों की प्रदेश में रथ यात्रा निकालेंगे, उनके साथ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा....

हरियाणा डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनाव की फिजा बदलने के लिए कांग्रेस मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत रैलियों की प्रदेश में रथ यात्रा निकालेंगे, उनके साथ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा था कि रथ की यात्रा की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और 3 अक्टूबर चलेगी। हालांकि  अब इसकी पुष्टि थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व अशोक अरोड़ा ने कर दी है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी थानेसर में रोड शो और जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। 

PunjabKesari

अरोड़ा ने बताया कि थानेसर के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शाहाबाद और लाडवा में रोड शो करेंगे। इसके बाद पिपली जीटी रोड पर रोड शो करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कम से कम 10 जगह जनसभा को संबोधित करेंगे।   

बताया जा रहा है ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी। जिसकी वजह से इसे भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 भी कहा जा रहा है। इस यात्रा का रूट तो अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि यात्रा के रूट में वो सीटें जरूर शामिल होंगी, जहां पर कांग्रेस जीतने की स्थिति में दिख रही है।

4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए पहले दिन शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

वहीं हरियाणा की सत्ता बचान के लिए भाजपा के बड़े-बड़े स्टार प्रचारक तुफानी रैलियां कर रहे हैं। जिसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। अब इस सत्ता के जद्दोजहद में राहुल और प्रियंका की रथ यात्रा भाजपा की तुफानी रैलियों पर कितनी भारी पड़ेगी, ये नतीजों के दिन ही तय होगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!