इंग्लैंड से लौटी महिला को किया गया क्वारंटाइन, डॉक्टर बोले- नहीं मिल रहे कोरोना के लक्षण

Edited By Isha, Updated: 24 May, 2020 06:04 PM

quarantine for 14 days to a woman who returned from england

इंग्लैंड से लौटी महिला में कोरोना के खतरे के कारण सूरजकुंड स्थित होटल में क्वारंटाइन किया गया है। महिला मूलरूप से पंचकूला की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को होटल में ही आइसोलेट कर.....

फरीदाबाद (सूरजमल): इंग्लैंड से लौटी महिला में कोरोना के खतरे के कारण सूरजकुंड स्थित होटल में क्वारंटाइन किया गया है। महिला मूलरूप से पंचकूला की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को होटल में ही आइसोलेट कर दिया है और इस संबंध में पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। विदेश से लौटने वाले लोगों को सूरजकुंड सहित शहर के विभिन्न होटल, धर्मशालाओं में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है।

इनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में कई टीमों को गठन किया गया है। यह टीम क्वारंटाइन लोगों की स्क्रीनिंग एवं सैंपलिंग का कार्य करती हैं। पिछले दिनों पंचकूला की रहने वाले इंग्लैंड से लौटकर भारत आई महिला की कोरोना जांच हुई थी। महिला की रिपोर्ट रविवार सुबह पॉजिटिव आई। मु य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला में कोरोना के लक्षण नहीं है। इसके चलते उसे होटल में ही क्वारंटाइन किया गया है। वह ठीक होने के बाद पंचकूला जा सकेगी। डॉक्टरों की टीम तीन दो बार होटल में जाकर महिला की जांच करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!