PTI अध्यापक की करतूत: बच्चियों के साथ की अश्लील हरकतें, दिखाई गंदी फिल्में...महिलाओं ने घेरा स्कूल

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2025 11:13 AM

pti teacher misdeeds indecent acts with girls showing them dirty films

शहरमालपुर गांव में महिलाओं ने गांव के सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। स्कूल का पीटीआई अध्यापक हितेंद्र बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता है और उन्हें गंदी फिल्में दिखाता है। कई बच्चियों ने

पानीपत(सचिन शर्मा): शहरमालपुर गांव में महिलाओं ने गांव के सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। स्कूल का पीटीआई अध्यापक हितेंद्र बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता है और उन्हें गंदी फिल्में दिखाता है। कई बच्चियों ने  शिकायत की कि उन्हें जबरदस्ती योगा करने के लिए बोलता है और पीछे ही कुर्सी बिछाकर बैठ जाता है जिससे वे काफी असहज महसूस करती हैं। उन्हें शिकायत करने पर मारता पीटता है और किसी से शिकायत करने पर स्कूल से निकाल देने की धमकी देता है। उसकी इन हरकतों की वजह से कई बच्चियां स्कूल छोड़ चुकी है।

PunjabKesari
मां बाप ने पहले भी इसकी शिकायत स्कूल प्राध्यापिका और सरपंच को की है लेकिन हर बार समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया गया। लेकिन इससे उस अध्यापक के हौसले बढ़ते गए और उसकी हरकतें भी बढ़ती गई। पहले भी वह स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका के खिलाफ भी गलत प्रचार करने पर उसे माफी मांगनी पड़ी थी। लेकिन कल महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने इकट्ठे होकर कल फिर सरपंच को शिकायत दी जिसके बाद विद्यालय में पुलिस भी पहुंची।

आज फिर महिलाएं इकट्ठी होकर विद्यालय पहुंची लेकिन मुख्याध्यापिका ने विद्यालय के सभी गेटों पर ताल लगवा दिया लेकिन महिलाएं विद्यालय में पहुंच गई और अध्यापकों को अपनी शिकायत बताई जिसके बाद विद्यालय के सभी बच्चों और बच्चियों ने खुलकर उस अध्यापक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद पता लगने पर मौके पर 112 और थाने से एसएचओ भी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर बच्चों और ग्रामों  को शांत किया। 

PunjabKesari

बापौली थाना प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि स्कूल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस स्कूल में मौके पर पहुंची थी स्कूल प्रशासन के मुताबिक गांव के कुछ शरारती तत्व बिना वजह के अनुशासन भग कर  अशांति फैला रहे हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं ग्रामीणों के आरोप बेबुनियाद  है फिर भी मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!