अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने गुरुग्राम-जयपुर राजमार्ग पर जाम लगाया

Edited By PTI News Agency, Updated: 16 Jun, 2022 03:29 PM

pti haryana story

गुरुग्राम, 16 जून (भाषा) केंद्र द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में संविदा के आधार पर सैनिकों की भर्ती के लिए शुरू की गई ''अग्निपथ'' योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में गुरुग्राम और रेवाड़ी के बिलासपुर और सिधरावाली इलाकों के युवा...

गुरुग्राम, 16 जून (भाषा) केंद्र द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में संविदा के आधार पर सैनिकों की भर्ती के लिए शुरू की गई 'अग्निपथ' योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में गुरुग्राम और रेवाड़ी के बिलासपुर और सिधरावाली इलाकों के युवा सड़कों पर उतर आए।

इस योजना के तहत थलसेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए नयी भर्तियां होंगी। चार साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को पेंशन जैसी सुविधाओं के बगैर ही सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। शेष 25 प्रतिशत को भारतीय सेना में नियमित रखने का प्रावधान किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने गुरुग्राम-जयपुर राजमार्ग पर बस अड्डे और सड़कों पर घेराबंदी करते हुए बिलासपुर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक परामर्श में कहा, ''स्थानीय विरोध के कारण बिलासपुर चौक (एनएच-48) पर यातायात को परिवर्तित किया गया है। इस मार्ग का उपयोग करने वाले सभी यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग लेने का अनुरोध किया जाता है।''
पुलिस उपायुक्त (यातायात) रविंदर सिंह तोमर ने कहा, ''हमारे यातायात अधिकारी कार्य पर हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भीड़ अधिक न हो। जहां आवश्यक है, यातायात के मार्ग में बदलाव किये जा रहे हैं।''
पूर्व सैनिक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव ने एक बयान में कहा कि इस योजना का उद्देश्य सेना की भावना को कम करना और सेना के जवानों को दिए जा रहे लाभों में कटौती करना है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!