विश्व-स्तरीय बनी गुरुग्राम की सनाथ रोड, वर्ल्ड अर्बन फोरम में मिला वैश्विक सम्मान

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 May, 2026 09:31 PM

gurugram sanath road becomes world class

उद्योग विहार की सनाथ रोड को कभी तंज में अनाथ रोड कहा जाता था। आज यही सड़क बाकू में वर्ल्ड अर्बन फोरम (डब्ल्यूयूएफ13) में वैश्विक मॉडल बनकर चमकी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): उद्योग विहार की सनाथ रोड को कभी तंज में अनाथ रोड कहा जाता था। आज यही सड़क बाकू में वर्ल्ड अर्बन फोरम (डब्ल्यूयूएफ13) में वैश्विक मॉडल बनकर चमकी है। सड़क के कायाकल्प को डब्ल्यूयूएफ यूआईए 2030 अवार्ड के तीसरे चक्र में कैटेगरी-5 ग्रीन और ओपन स्पेस तक पहुंच में हाई कमेंडेशन से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समानता-आधारित स्ट्रीट डिज़ाइन और सस्टेनेबिलिटी के लिए मिला है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सफलता का श्रेय नगर निगम गुरुग्राम, जीएमडीए, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस तथा नागर्रो और मारुति सुजुकी जैसी कॉर्पोरेट संस्थाओं के संयुक्त सहयोग को दिया जा रहा है। डब्ल्यूयूएफ 13 में सनाथ रोड को घनी आबादी वाले शहरों के लिए किफायती और विस्तार योग्य मॉडल के रूप में पेश किया गया। इस सम्मान पर बियॉन्ड बिल्ट की लैंडस्केप आर्किटेक्ट निधि मदान ने कहा कि यह सम्मान इस बात को मान्यता देता है कि बेहतर डिज़ाइन और मजबूत साझेदारी के माध्यम से समानता, सुगम पहुंच और लचीलेपन पर आधारित सार्वजनिक स्थान विकसित किए जा सकते हैं। यह परियोजना उस व्यापक लैंडस्केप दृष्टिकोण का उदाहरण है, जिस पर हमारा गहरा विश्वास है।

 

बियॉन्ड बिल्ट की संस्थापक नुपुर प्रोथी खन्ना ने कहा कि दूसरे चरण में मिली जीत के बाद यह हमारे लिए एक और उपलब्धि है। यह साबित करता है कि पर्यावरण आधारित समाधान (नेचर-बेस्ड सॉल्यूशंस) सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं हैं, बल्कि ये शहरी बुनियादी ढांचे का एक अहम हिस्सा हैं। राहीगिरी फाउंडेशन की सह-संस्थापक सारिका पांडा भट्ट ने कहा कि सनाथ रोड अब केवल एक आवागमन मार्ग नहीं रह गया है, बल्कि यह इस बात का जीवंत उदाहरण बन चुका है कि भारतीय शहर किस तरह ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ मॉडल को तेजी से अपनाकर और जोखिम कम करते हुए प्रदूषण से मुकाबला कर सकते हैं, साथ ही अत्यधिक गर्मी और जलवायु संबंधी चुनौतियों के प्रति अपने सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुलभ बना सकते हैं। नागर्रो के सीईओ डॉ. मानस ह्यूमन ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा— नागर्रो को इस प्रयास से जुडक़र गर्व है, जो यह दर्शाता है कि हम मिलकर रहने योग्य, मानव-केंद्रित सडक़ों का सह-निर्माण कर सकते हैं।

 

 

उद्योग विहार के घने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सनाथ रोड वर्षों तक गंभीर जलभराव, भारी ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और पैदल यात्रियों के लिए असुरक्षित माहौल से जूझती रही। नागरिकों, सिविल सोसाइटी, कॉर्पोरेट और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से इसकी तस्वीर बदली। राहीगिरी फाउंडेशन के नेतृत्व और बियॉन्ड बिल्ट प्राइवेट लिमिटेड के डिजाइन में सडक़ पर चौड़े वॉकिंग और साइक्लिंग ट्रैक, यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी, प्रकृति-आधारित स्टॉर्मवॉटर मैनेजमेंट सिस्टम और महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा बना। परियोजना में 700 से अधिक बड़े छायादार पेड़ों को संरक्षित किया गया। स्वास्थ्य और जलवायु लचीलापन बढ़ाने के लिए 80,000 से अधिक पेड़, झाडिय़ां और ग्राउंड कवर पौधे लगाए गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!