बकरीद पर गुरुग्राम में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 860 पुलिसकर्मी तैनात, नमाज स्थलों, ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 May, 2026 08:20 PM

tight security arrangements in gurugram for bakrid 860 policemen deployed

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी पुलिस उपायुक्तों की देखरेख में जिले में 860 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी पुलिस उपायुक्तों की देखरेख में जिले में 860 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी प्रमुख नमाज स्थलों, ईदगाहों, संवेदनशील क्षेत्रों और मिली-जुली आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पीसीआर, राइडर, गश्त टीमों और विशेष पुलिस टीमों को सक्रिय रखा गया है। भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस सोशल मीडिया मंचों पर लगातार नजर रख रही है। अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ भी तालमेल किया गया है। त्योहार के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख नमाज स्थलों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन एवं यातायात प्रबंधन के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।  
 

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें। गुरुग्राम पुलिस हर स्थिति पर सतर्क है तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!