Kaithal: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो इस हालत में भागे लोग

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 May, 2025 06:21 PM

prostitution racket busted in kaithal crime news

कैथल के करनाल रोड स्थित शुगर मिल के पास एक मकान में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर): मंगलवार महिला थाना प्रभारी वीना ने डीएसपी वीरभान के नेतृत्व में शहर के करनाल रोड स्थित शुगर मिल के पास एक मकान में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

पुलिस जांच में सामने आया कि यह अनैतिक कार्य मकान मालकिन ममता के मकान में चल रहा था, जो मौके से फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार की गई महिलाओं में 2 स्थानीय निवासी हैं जबकि 2 अन्य महिलाएं उत्तर प्रदेश और बिहार की रहने वाली हैं। वहीं पकड़े गए दोनों पुरुष ग्राहक बताए जा रहे हैं, जो कि लोकल निवासी हैं।

महिला थाना प्रभारी वीना ने बताया कि यह पूरी गतिविधि सुनियोजित तरीके से चल रही थी। इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही मुख्य संचालिका को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!