रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी हुआ फरार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Sep, 2025 10:58 AM

prisoner of life imprisonment ran away

साल 2018 में रेप, हत्या कर शव खुर्द बुर्द करने के मामले में आजीवन कारवास की सजा काट रहे कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुड कंडक्ट प्रिजनर (टेंपररी रिलीज) एक्ट की धारा 9(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू...

गुड़गांव,(ब्यूरो): साल 2018 में रेप, हत्या कर शव खुर्द बुर्द करने के मामले में आजीवन कारवास की सजा काट रहे कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुड कंडक्ट प्रिजनर (टेंपररी रिलीज) एक्ट की धारा 9(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

भोंडसी थाना पुलिस को दी शिकायत में जेल सहायत अधीक्षक अमरजीत ने बताया कि रेवाड़ी के कसौला थाना के अंतर्गत साल 2018 में आईपीसी की धारा 376ए, 302, 201 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस केस की जांच के दौरान पुलिस ने हाथरस उत्तर प्रदेश के रहने वाले सन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला अदालत में चला तो पुलिस द्वारा अदालत में पेश किए गए तथ्यों के आधार पर अदालत ने उसे आजीवन कारावस व 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुना दी थी। इसके बाद से ही वह जेल में बंद था। उसे रेवाड़ी से गुड़गांव की भोंडसी जेल में भेजा गया था।

 

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैदी सन्नी को 10 सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था जिसने पिछले दिनों वापस जेल आना था, लेकिन वह नहीं आया और पैरोल पर जाने के बाद फरार हो गया। इस पर भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!